
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के कुशल नेतृत्व एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं साइबर सोनीपत कुशल पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना साइबर सोनीपत की पुलिस टीम ने व्हाट्सएप हैक करके लगभग ₹76,20,000 की ठगी करने वाले अंतर-राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने गिरोह के दो सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों मे
1. रमेश पुत्र रामसेवक – निवासी शादरा, दिल्ली
2. शबान पुत्र मुकिन – निवासी जामा मस्जिद, दिल्ली
25 फरवरी 2026 को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई कि मै कुंडली सोनीपत में अकाउंट के पद पर कार्यरत हुँ। मेरे पास कम्पनी का दिया हुआ फोन है जिसमे मैंने मेरे सीनीयर साहिल गर्ग का नम्बर hkg 2 के नाम से सेव कर रखा है। 25 फरवरी 2026 को मेरे कम्पनी के मोबाईल नम्बर, जो कि मेरे पास रहता है, मेरे सीनीयर साहिल गर्ग के नाम hkg 2 के वाट्सएप नम्बर से मुझे एक पेमेंट के बारे मैसेज आया। जो मैंने दिये गये बैंक खाते मे पेमेंट कर दी। जिसके बाद मुझे पता चला की उनके वाट्सएप नम्बर को किसी अनजान व्यक्ति द्वारा हैक करके बदल दिया गया है जिससे मेरे पास मैसेज किया था जो मेरे सीनीयर के नाम से वाट्सएप में दिख रहा था। जो किसी अनजान व्यक्ति द्वारा धोखे से वाट्सएप नम्बर बदल कर मेरे से पेमेंट करवा ली गई।
जो अनजान व्यक्ति ने RP FABRICS नाम की कम्पनी के खाता में पैसे डलवा लिये जबकि RP FABRICS नाम की कम्पनी से हमारा कोई लेन देन भी नही है। जो ठगो द्वारा किसी झुठी कम्पनी के नाम के दस्तावेज तैयार करके व खाता खुलवाकर व वाट्सएप नम्बर बदलकर धोखाधड़ी के तहत मुझसे कुल 76,20,000/- लाख रु० ठग लिए हैं। इस संबंध में थाना साइबर सोनीपत में भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के मामला दर्ज किया गया था । थाना साइबर सोनीपत के प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम (सहायक उप निरीक्षक जोगिन्द्र, सहायक उप निरीक्षक विनित, मुख्य सिपाही प्रदीप, मुख्य सिपाही गुलशन एस.पी.ओ. दिनेश शामिल हैं) ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए—
- दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया
- शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों में ठगी की गई राशि में से ₹₹43,43,000/- राशि बैंक खातों में फ्रीज करवाए
- ₹4,200/- बैंक के माध्यम से व नगद बरामद किया
- दो मोबाईल फोन बरामद
गिरफ्तार आरोपियों को रिमाण्ड अवधि के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें:– पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान














