हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रेलवे स्टेशन ...

    रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध वाहनों का कब्जा

    Loharu News
    Loharu News: लोहारू रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध वाहनों का कब्जा।

    लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

    लोहारू (सच कहूँ/सांवरमल वर्मा)। Loharu News: लोहारू में इन दिनों यूं तो पूरे शहर की सड़कों पर प्रशासन की उदासीनता के चलते अतिक्रमण हो रहे हैं तथा सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोहारू में रेलवे स्टेशन के मैन गेट से लेकर अपनी गाड़ियां खड़ी करके स्टेशन के अंदर सवारियां लेने के लिए चले जाते हैं। जिससे आम यात्री को परेशान किया जा रहा है। हर रोज वाहन चालकों के साथ आम यात्रियों की कहासुनी होती है, परंतु पुलिस व रेलवे प्रशासन इस मामले में मामले में पंगु बना हुआ है। लोहारू में रेलवे स्टेशन पर हर रोज करीबन दो ढाई हजार यात्रियों का आना-जाना होता है। रेलवे विभाग की लंबी चौड़ी जगह रेलवे स्टेशन के बाहर है। परंतु रेलवे प्रशासन की उदासीनता के कारण स्टेशन के बाहर निकास द्वार से पहले अवैध वाहनों ने दादागिरी की नीयत से गाड़ियां खड़ी करके अंदर चले जाते हैं। Loharu News

    जीआरपी पुलिस की माने तो बार-बार अनुरोध पर भी इनका अवरोध नहीं हटाया जा रहा है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि लोग गाड़ियां खड़ी करके स्टेशन के अंदर चले जाते हैं। जिससे आमजन को परेशानी झेलनी पड़ती हैं, जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि स्टेशन से बाहर मैन गेट के बीच में खड़ी गाड़ियों को हम खदेड़ते हैं तो गाड़ियां वालों का जवाब मिलता है कि यह जगह आपकी हद नहीं है यह नगर पालिका की हद है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि यह समस्या राम भरोसे ही है। Loharu News

    यह भी पढ़ें:– Uttarakhand Budget: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण विधानसभा में बजट 2026-27 पेश किया