हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home सरसा Paid Tributed...

    Paid Tributed: ”मंडी कालांवाली के सोनी इन्सां वो महान कार्य कर गए जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा”

    Sirsa News
    Paid Tributed: ''मंडी कालांवाली के सोनी इन्सां वो महान कार्य कर गए जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा''

    शरीरदानी सोनी इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि

    Paid Tributed: ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब के अंतर्गत मंडी कालांवाली निवासी शरीरदानी सोनी इन्सां की स्मृति में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में परिजनों, रिश्तेदारों, साध-संगत और अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। नामचर्चा का शुभारंभ विनती भजन से हुआ, जिसके बाद कविराजों ने विभिन्न भजनों के माध्यम से मानव जीवन की नश्वरता और उसके महत्व को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान ह्यइस रूह ने उड़ जानाह्ण और ह्यछोड़ जाएगा बंदे, के इक दिन काल का देश बेगानाह्ण जैसे भजनों के माध्यम से जीवन की सच्चाई का संदेश दिया। Sirsa News

    इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए मंडी कालांवाली के जोन नंबर 2 के प्रेमी सेवक राम इन्सां ने कहा कि प्रेमी सोनी इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नाम शब्द लिया हुआ था। प्रेमी सोनी इन्सां शरीरदान जैसा वो महान कार्य कर गए जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं सच्चे नम्र सेवादार अमरजीत इन्सां व प्रेमी ओमप्रकाश इन्सां कालांवाली ने भी अपने संबोधन में परिजनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बिना लोकलाज की परवाह किए बगैर अपने सतगुरु के वचनों पर चलते हुए शरीरदान जैसा महादान किया।

    शरीरदानी के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया

    नामचर्चा के समापन अवसर पर साध-संगत ने ऑडियो के माध्यम से पूज्य गुरु जी के पावन वचनों का श्रवण किया। इस दौरान ब्लॉक कमेटी की ओर से शरीरदानी के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। तो वहीं भारत विकास परिषद कालांवाली की तरफ से भी शरीरदानी के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद से दिनेश गर्ग, चरणदास (चन्नी), सतीश राजपाल, हीरा सिंह के अलावा ब्लॉक रोड़ी के प्रेमी सेवक पवन इन्सां, नंबरदार सर्वजीत सिंह, मंडी कालांवाली के जोन नंबर एक के प्रेमी सेवक राजू इन्सां, सुरेन्द्र इन्सां, नरेन्द्र पाल (बब्बी), मक्खन सिंह इन्सां, नछत्तर इन्सां, सुखराज इन्सां सहित अन्य मौजूद रहे। Sirsa News