हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश सरसा की अनाज ...

    सरसा की अनाज मंडियां गेहूं से लबालब, नहीं हो रहा उठान, किसान परेशान

    Sirsa News

    80 लाख मीट्रिक टन से अधिक आवक, उठान मात्र 10 प्रतिशत

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जिले की अनाज मंडियां गेहूं से लबालब भरी हुई हैं, लेकिन उठान की धीमी रफ्तार और ऑनलाइन पोर्टल की गड़बड़ी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है। इसमें से करीब आधी खरीद हो चुकी है, लेकिन उठान महज 10 प्रतिशत ही हो पाया है। बाकी गेहूं खुले में पड़ा हुआ है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पोर्टल पिछले कई दिनों से सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, जिससे खरीद एजेंसियों को भुगतान का सटीक आंकड़ा भी नहीं मिल पा रहा। Sirsa News

    ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी खराबी, भुगतान प्रक्रिया भी प्रभावित

    अधिकारियों के अनुसार, एक ही पोर्टल पर खरीद, गेटपास, उठान और वेरिफिकेशन जैसे सभी काम होने से सिस्टम पर अधिक लोड है और यही समस्या की मुख्य वजह बन रहा है। आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर तक 78 लाख 55 हजार 510 क्विंटल गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है। इसमें से 37 लाख 44 हजार 61 क्विंटल की खरीद हुई, जबकि केवल 4 लाख 81 हजार 837 क्विंटल का ही उठान हो सका। करीब 41 लाख 11 हजार 199 क्विंटल गेहूं अभी भी मंडियों में पड़ा है। किसानों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि फसल बेचने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिला है। नियम के अनुसार, खरीद, उठान और गोदाम में स्टॉक दर्ज होने के बाद जे-फॉर्म कटने पर ही किसानों के खातों में पैसा आता है। ऐसे में किसान अपनी छह महीने की मेहनत की कमाई के इंतजार में हैं।

    मार्केट कमेटीवार स्थिति | Sirsa News

    मार्केट कमेटीवार आंकड़ों के अनुसार सरसा मार्केट कमेटी में 16,02,867 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जिसमें से 10,07,788 क्विंटल की खरीद की गई और 1,50,834 क्विंटल का उठान हुआ, जबकि 5,94,829 क्विंटल गेहूं अनसोल्ड रहा। डबवाली मार्केट कमेटी में 17,18,569 क्विंटल आवक के मुकाबले 7,25,331 क्विंटल खरीद हुई, 95,639 क्विंटल उठान हुआ और 9,93,238 क्विंटल गेहूं अभी भी पड़ा है। कालांवाली मार्केट कमेटी में 16,39,694 क्विंटल आवक में से 8,93,574 क्विंटल खरीदा गया, 1,14,538 क्विंटल उठान हुआ और 7,46,120 क्विंटल अनसोल्ड रहा। ऐलनाबाद मार्केट कमेटी में 6,67,476 क्विंटल आवक के मुकाबले 2,96,433 क्विंटल खरीद, 43,315 क्विंटल उठान और 3,71,043 क्विंटल गेहूं शेष है।

    रानियां मार्केट कमेटी में 16,63,138 क्विंटल आवक हुई, जिसमें से 5,14,409 क्विंटल खरीदा गया, 36,531 क्विंटल उठान हुआ और 11,48,729 क्विंटल अभी भी मंडी में पड़ा है। डिंग मार्केट कमेटी में 5,63,766 क्विंटल आवक में से 3,06,526 क्विंटल खरीद हुई, 40,980 क्विंटल उठान हुआ और 2,57,240 क्विंटल अनसोल्ड रहा। कुल मिलाकर 78,55,510 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जिसमें 37,44,061 क्विंटल की खरीद और 4,81,837 क्विंटल का उठान हो सका, जबकि 41,11,199 क्विंटल गेहूं अभी भी मंडियों में पड़ा हुआ है।

    ऑनलाइन पोर्टल में दिक्कत के चलते किसानों के भुगतान का सटीक आंकड़ा नहीं मिल पा रहा। पिछले 4-5 दिनों से समस्या बनी हुई है। उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
    — राजेश कुमार, डीएम, हैफेड

    खरीद ज्यादा, उठान कम: एजेंसियां फेल

    सरसा मार्केट कमेटी द्वारा सरसा अनाज मंडी सहित 18 परचेज सेंटरों पर खरीद की जा रही है। यहां के आंकड़े भी स्थिति की गंभीरता को दशार्ते हैं। 16 अप्रैल तक 23,111 किसानों ने गेटपास कटवाए और 14 लाख 67 हजार 72 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसके मुकाबले केवल 1 लाख 31 हजार 378 क्विंटल का उठान हुआ, जबकि 13 लाख 35 हजार 694 क्विंटल गेहूं अभी भी मंडियों में पड़ा है। यानी करीब 91 प्रतिशत गेहूं उठान के इंतजार में है। एजेंसीवार स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। हैफेड ने 7 लाख 16 हजार 721 क्विंटल गेहूं खरीदा, लेकिन केवल 33,761 क्विंटल का उठान किया। हरियाणा वेयरहाउस ने 1 लाख 65 हजार 592 क्विंटल खरीद में से महज 4,985 क्विंटल उठाया। वहीं डीएफएससी ने 5 लाख 84 हजार 759 क्विंटल खरीद के मुकाबले 92,632 क्विंटल का ही उठान किया है। Sirsa News