हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सेंट्रल पार्क...

    सेंट्रल पार्क के पास ट्रकों के यू-टर्न से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

    Hanumangarh News
    सेंट्रल पार्क के पास ट्रकों के यू-टर्न से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

    हनुमानगढ़। मंडी से गेहूं भरकर एफसीआई गोदाम तक जाने वाले ट्रकों के लिए टाउन में सेंट्रल पार्क के पास बनाई गई यू-टर्न व्यवस्था इन दिनों यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। पिछले तीन-चार दिनों से भारी-भरकम ट्रोलों के यू-टर्न लेने के दौरान सड़क संकरी होने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है, जिससे लगातार जाम की स्थिति बन रही है। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। Hanumangarh News

    संकरी सड़क और भारी वाहनों के कारण रोज लग रहा जाम, प्रशासन से रूट बदलने की मांग

    ठेकेदार मोहित गर्ग ने बताया कि गेहूं परिवहन के लिए प्रशासन की ओर से दो रूट सुझाए गए थे। पहला टाउन मंडी से टिब्बी रोड, एसआरएम स्कूल, अंडरपास, सीआर सिटी की तरफ और दूसरा सेंट्रल पार्क, राधास्वामी डेरा से सीआर सिटी की तरफ। ट्रक यूनियन की ओर से इन दोनों मार्गांे पर बड़े वाहनों का परीक्षण किया गया, लेकिन दोनों ही मार्ग परिवहन के लिए उपयुक्त नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि इस समस्या से एडीएम, एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। रूट में बदलाव नहीं होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।

    मोहित गर्ग ने चेतावनी दी कि यदि किसी ट्रक का टायर पंक्चर हो गया या वाहन खराब हो गया तो पूरी तरह चक्काजाम की स्थिति बन सकती है, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होंगी। वहीं मौके पर तैनात यातायात शाखा के एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि सेंट्रल पार्क के पास जगह की कमी के कारण ट्रकों को मोड़ने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि एफसीआई की ओर से यही रूट निर्धारित किया गया है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और ट्रक यूनियन से आपसी वार्ता कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता बताई, अन्यथा भविष्य में बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। Hanumangarh News