जींद / संगतपुरा (राहुल) मानवता और सेवा का एक सराहनीय उदाहरण ब्लॉक संगतपुरा में सामने आया, जहां डेरा सच्चा सौदा की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए सेवदारों ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। जानकारी के अनुसार, पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से ब्लॉक संगतपुरा के सेवदारों ने गांव जलालपुर कलां निवासी एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह में मदद का संकल्प लिया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे शादी को लेकर काफी चिंतित थे। जैसे ही ब्लॉक के सेवदारों को इस बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत सहयोग का हाथ बढ़ाया और शादी के लिए आवश्यक सामान व नकद राशि भेंट की। इस नेक कार्य से परिवार को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। परिवार के सदस्यों ने सेवदारों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मदद उनके लिए बहुत बड़ी सहारा साबित हुई है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक सुनील इन्सां ने कहा कि वे हमेशा गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे और जरूरतमंदों की सहायता करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। 15 मेंबर अशोक इन्सां ने साध-संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी सेवदारों के सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी के आशीर्वाद से ही सेवाभाव, हिम्मत और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना मिलती है, जो उन्हें निरंतर सेवा के लिए प्रेरित करती है। यह पहल समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने का प्रेरणादायक उदाहरण है।
सेवा में दिया गया सामान:
अलमारी
बेड – गद्दा
पेटी
कुर्सी – मेज
गर्म वस्त्र
अन्य घरेलू जरूरत का सामान















