कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे की पुलिस चौकी इमामगेट पर नवनियुक्त चौकी इंचार्ज एसआई जितेंद्र त्यागी का सादगीपूर्ण वातावरण में स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों और मीडिया से जुड़े व्यक्तियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में ‘कलम करेगी धमाका’ की संपादकीय टीम की ओर से भी उनका अभिनंदन किया गया। संपादक मेहरबान अली कैरानवी व मीडिया प्रभारी महताब मंसूरी ने एसआई जितेंद्र त्यागी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चौकी क्षेत्र की जनता को नए इंचार्ज से काफी उम्मीदें हैं और उनके कार्यकाल में कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। Kairana News
विश्वास जताया कि एसआई जितेंद्र त्यागी के नेतृत्व में पुलिस चौकी इमामगेट की कार्यप्रणाली मजबूत होगी और आम जनता को बेहतर सुरक्षा का माहौल मिलेगा। साथ ही, पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। वहीं, एसआई जितेंद्र त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठां के साथ में करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। Kairana News
यह भी पढ़ें:– जय हिंद कॉलेज में 24 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस, ‘Industry 5.0’ पर होगा मंथन















