हमसे जुड़े

Follow us

36.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More

    Bulldozer Action: अवैध कालोनियों में चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा तैनात

    Rohtak News
    Rohtak News: अवैध कालोनी में बनाई गई सड़क को तोड़ते प्रशासन की टीम

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: जिले में अवैध कालोनियों में किए जा रहे निर्माण कार्यो पर प्रशासन ने कड़ी कारवाई करते हुए तोड फोड़ अभियान चलाया। वीरवार को जिला प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन व भारी पुलिस के साथ गांव नौनंद व खरावड़ में पहुंची और लगभग 41 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कालॉनी में इंटरलॉक टाइल रोड़ नेटवर्क को तोड़ा गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी मे निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।

    यह भी पढ़ें:– जय हिंद कॉलेज में 24 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस, ‘Industry 5.0’ पर होगा मंथन