Samrat Government Won Vote Confidence: पटना। बिहार की राजनीति में शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण रहा, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान अपना बहुमत साबित कर दिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार सुबह विधानसभा पहुंचे, जहां एनडीए के नेताओं और विधायकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। आरएलएम विधायक आलोक सिंह ने कहा कि नए मुख्यमंत्री पहली बार नई ऊर्जा के साथ विश्वास मत हासिल करने के लिए सदन में आए हैं और सभी सहयोगी दल उनका समर्थन कर रहे हैं। वहीं, आरएलएम के ही विधायक माधव आनंद ने दावा किया कि सरकार के पक्ष में पर्याप्त संख्या है और हम लोगों को कोई कठिनाई नहीं होगी। Bihar News
भाजपा नेता मनोज कुमार ने बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर कहा, “सरकार ने खुद विश्वास मत हासिल करने के लिए सदन में ये फ्लोर टेस्ट का प्रस्ताव लाया है जैसा कि आपको मालूम है कि एनडीए के विधायक दल की बैठक में 202 विधायकों ने इस सरकार को समर्थन दिया था और सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना था, और अब बिहार विधानसभा के नियमावली में एक ये प्रावधान है।”
सरकार के पास पहले से ही बहुमत है और फ्लोर टेस्ट केवल औपचारिक प्रक्रिया
भाजपा नेता आनंद मिश्रा ने इसे एक संवैधानिक परंपरा बताते हुए कहा कि सरकार के पास पहले से ही बहुमत है और फ्लोर टेस्ट केवल औपचारिक प्रक्रिया है। इसी तरह, एलजेपी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने भी भरोसा जताया कि एनडीए के पास 200 से अधिक विधायकों का समर्थन है और सरकार पूरी मजबूती से आगे बढ़ेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे ने कहा कि राज्य में एनडीए सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, विधायक दल की बैठक का जिक्र करते हुए भाजपा नेता मनोज कुमार ने बताया कि 202 विधायकों ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना था, जिसके आधार पर यह विश्वास मत लाया गया। Bihar News
जदयू नेता चेतन आनंद ने कहा कि यह फ्लोर टेस्ट पूरी तरह सरल प्रक्रिया है और सत्तापक्ष के पास स्पष्ट बहुमत है, इसलिए परिणाम पहले से तय था। भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने भी दोहराया कि यह संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है और सरकार बहुमत के साथ इसे पूरा कर रही है। जदयू नेता कोमल सिंह ने बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर कहा, “हमारा पूरा विश्वास मत है ही, विपक्ष के पास संख्या नहीं है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूम में अच्छा काम करेंगे।”
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बहुमत साबित कर दिया है। ध्वनिमत से विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। एनडीए की सरकार को 201 विधायकों का समर्थन हासिल है। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम ने नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाने का दावा किया। साथ ही बिहार की जनता को क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं करने का भरोसा दिलाया। Bihar News















