हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home देश School Timing...

    School Timing Change: भीषण गर्मी व लू के चलते स्कूलों के समय में बदलाव

    School Timing Change

    Rajasthan School Timing Change: श्रीगंगानगर। जिले में भीषण गर्मी लू (हीट वेव) को देखते हुए जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों का विद्यालय समय कक्षा नर्सरी से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु प्रातः 7.30 बजे से 12 बजे तक 25 अप्रैल 2026 से सत्रान्त तक के लिए किया जाता है। विद्यालय स्टॉफ समय विभागीय समयानुसार रहेगा। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टॉफ का समय पूर्व की भांति रहेगा। School Timing Change

    मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को उक्त आदेशों की पालना समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू होंगे। उक्त निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय, गैर-राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। School Timing Change