हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home देश Hanumangarh M...

    Hanumangarh Mock Drill: हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड पर धमाके और आगजनी!

    आपदा से निपटने की तैयारियों का रिहर्सल

    Hanumangarh Mock Drill: हनुमानगढ़ ( सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जिले में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा के तहत शुक्रवार को मॉकड्रिल (आपात स्थिति का पूर्वाभ्यास) का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के समन्वय, तत्परता और प्रतिक्रिया समय को परखना तथा आमजन में जागरूकता फैलाना था। इस मॉकड्रिल को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गंभीरता से कार्य किया गया और इसे पूरी तरह वास्तविक परिस्थिति जैसा रूप दिया गया। दोपहर करीब 4.15 बजे हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड पर धमाकों के साथ ही विस्फोटक सामग्री और आग लगने की सूचना मिली। मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेडिकल टीमें, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आग पर काबू पाया गया। Hanumangarh News

    घायल हुए बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और 7 घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर पुलिस द्वारा इलाके को घेर लिया गया और आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। रोड़वेज द्वारा यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था दी गई। लगभग 45 मिनट चली मॉकड्रिल में सभी विभागों ने अनुशासन और समन्वय के साथ भूमिका निभाई। मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और एसपी नरेंद्र सिंह मीणा भी पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।

    जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने कहा कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागों के बीच समन्वय और प्रतिक्रिया समय की जांच करना था। विभागों ने अनुशासित और संगठित ढंग से कार्य किया, जो संतोषजनक रहा। उन्होंने कहा कि आमजन भी ऐसी परिस्थितियों में प्रशासन का सहयोग करें तथा निर्देशों का पालन करें। मॉकड्रिल के दौरान जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एडीएम उम्मेदी लाल मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद, एसडीएम मांगीलाल, सीओ सिटी श्रीमती मीनाक्षी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Hanumangarh News