हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home देश अब पंजाब में ...

    अब पंजाब में खुद बैठेंगे अमित शाह! अगले 6 महीने होंगे काफी ज्यादा हंगामेदार

    Punjab News
    अब पंजाब में खुद बैठेंगे अमित शाह! अगले 6 महीने होंगे काफी ज्यादा हंगामेदार

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब विधानसभा चुनावों की आहट से पहले ही पंजाब में राजनीतिक खेल शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के बारे में पार्टी के नेतृत्व को पता था कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन संदीप पाठक और अशोक मित्तल के बारे में अंदाजा तक नहीं था। कुछ महीनों पहले ही राज्यसभा सदस्य बने राजेन्द्र गुप्ता के बारे में सुनकर पार्टी को उससे भी बड़ा झटका लगा है। Punjab News

    पंजाब में अब शुरु होगा ”राजनीतिक खेल”, सीएम भगवंत मान बोले हम पूरी तरह तैयार

    इससे आम आदमी पार्टी को यह अहसास हो गया है कि आने वाले 6 महीने पंजाब में काफी भारी रह सकते हैं, क्योंकि पंजाब में अब जोड़-तोड़ का राजनीतिक खेल शुरू हो चुका है। इस खेल की आहट सुनकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ऐलान किया है कि हम इस खेल के लिए तैयार हैं और इसका पूरा जवाब भी दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनावों 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में किसी भी हालत में सत्ता में आने का ऐलान कर दिया है, तो भाजपा की राष्ट्रीय नेतृत्व भी पंजाब को लेकर काफी ज्यादा गंभीर नजर आ रही है। भाजपा द्वारा 4 मई से पंजाब में अपने बड़े नेतृत्व को पक्के तौर पर भेजा जा रहा है, और केन्द्रीय गृह मंत्री प्रमुख रणनीतिकार के रूप में रहेंगे।

    बताया जा रहा है कि पंजाब की रणनीति को खुद अमित शाह देखेंगे और पंजाब में उनका आना-जाना रहेगा। पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि अगस्त और सितंबर महीने से इस राजनीतिक खेल की शुरूआत होगी, लेकिन 7 राज्यसभा सदस्य पार्टी को अलविदा कहने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि इस राजनीतिक खेल को शुरू कर दिया गया है और अब कुछ ही महीनों में पंजाब में काफी ज्यादा गर्मागर्मी शुरू हो जाएगी। आम आदमी पार्टी के ही सबसे ज्यादा विधायकों पर भाजपा की नजर है, और कुछ विधायक खुद ही भाजपा से संपर्क कर रहे हैं। Punjab News

    राजनीतिक खेल के लिए हम भी तैयार, हिम्मत है तो मेरी कोठी में छापेमारी करके दिखाओ: मान

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस तरह के खेल से पंजाब को जीता नहीं जा सकता। इस तरह के खेल तमिलनाडु और हिमाचल में भी हो चुके हैं, लेकिन इस तरह के खेल से जनता जुड़ती नहीं है। लोगों ने ही फैसला करना होता है कि किसे फर्श दिखाना है और किसे आसमान दिखाना है। उन्होंने कहा कि वे भी इस तरह के खेल के लिए तैयार हैं। अगर हिम्मत है तो ई.डी. या फिर सीबीआई उनकी कोठी में छापेमारी करके दिखाए। उन्होंने कहा कि जिन्हें डर-धमकाया गया, वे व्यापारी लोग भाग गए, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। Punjab News