हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home खेल कोस्टा रिका क...

    कोस्टा रिका के खिलाफ नेमार पर निगाहें

    Look, Neymar, against, CostaRica, Sports

    सोच्चि (एजेंसी)।

    पांच बार की चैंपियन ब्राजील फीफा विश्वकप में अपनी असंतोषजनक शुरुआत के बाद शुक्रवार को कोस्टा रिका के खिलाफ जीत के साथ नॉकआउट का रास्ता तय करने उतरेगी जिसके लिए उसे हर हाल में जीत की दरकार है और इस बार फिर से सभी की निगाहें सुपर स्टार नेमार पर टिकी हैं। ब्राजील को विश्वकप में अपने सबसे निराशाजनक प्रदर्शन की बराबरी से बचने के लिए कोस्टा रिका के खिलाफ शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में जीत की जरुरत होगी।

    कोस्टा रिका को अपने ग्रुप ई के ओपनिंग मैच में सर्बिया से 0-1 से हार झेलनी पड़ी थी जबकि ब्राजील को स्विटजरलैंड ने 1-1 के ड्रॉ पर रोक दिया था। पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार खिलाड़ी और ब्राजील के स्टार फारवर्ड नेमार को विश्वकप के ओपनिंग मैच में अपने प्रदर्शन को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी है।

    स्विस टीम के खिलाफ ब्राजीली टीम ने 19 फाउल भी किए जिसमें अकेले 10 फाउल नेमार के हिस्से के थे। विश्व रिकार्ड करार के बाद बार्सिलोना से पीएसजी का हिस्सा बने दुनिया के सबसे महंगे फुटबालर नेमार का प्रदर्शन मैच में निचले दर्जे का रहा था। नेमार को इस प्रदर्शन के बाद मतलबी कहा जा रहा है और उनके प्रशंसक कह रहे हैं कि वह देश नहीं बल्कि खुद के लिए खेलते हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें नेमार पर टिकी हैं जिनपर कोस्टा रिका के खिलाफ खुद को साबित करने का सबसे अधिक दबाव है।

    HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।