हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश दक्षिण कश्मीर...

    दक्षिण कश्मीर: सुरक्षा कारणों से ट्रेन सेवाएं स्थगित

    Special Train

    अधिकांश लोग बनिहाल तक जाना पसंद करते हैं

    श्रीनगर (एजेंसी)। दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा कारणों से मंगलवार को ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई जबकि उत्तरी कश्मीर में पूर्व निर्धारित समय के हिसाब से सभी ट्रेनें चल रही हैं। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सोमवार को व्यापक तलाश अभियान को बाधित करने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के सुरक्षा बलों को गोलियां चलानी पड़ी थीं जिसमें एक युवक की मौत हो गयी थी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की ओर से मिले ताजे मशविरे के बाद दक्षिण कश्मीर में सभी ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके कारण मध्य कश्मीर के बडगाम-श्रीनगर से दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग-काजीगुंड तथा जम्मू क्षेत्र के बनिहाल के बीच कोई ट्रेन नहीं चलेगी। इस मार्ग पर भारी भीड़ होती है क्योंकि जम्मू की ओर यात्रा करने वाले अधिकांश लोग बनिहाल तक जाना पसंद करते हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।