हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य आॅनर किलिंग म...

    आॅनर किलिंग मामला : गला दबाकर की थी नाबालिग बेटी की हत्या

    Honor Killing Case Sonipat

    प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी की हत्या | Honor Killing Case Sonipat

    सोनीपत(सच कहूँ न्यूज)। सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव में प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी की हत्या मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी किशोरी के पिता व चाचा का अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों ने लड़की की गला दबाकर हत्या (Honor Killing Case Sonipat) किए जाने की बात कबूल की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

    बता दें कि राई क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि पड़ोस के गांव में एक परिवार ने 16 साल की किशोरी की हत्या कर शव को यमुना घाट पर ले जाकर दाह संस्कार कर दिया है। मामले में पुलिस ने हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने का मुकद्दमा दर्ज कर लड़की पक्ष के 6 लोगों को नामजद किया था।

    मामले में शुरूआत में किशोरी के परिजनों ने उसकी प्राकृतिक मौत होने की बात कही थी। राई थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम आरोपी पिता व चाचा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने शुरूआती पूछताछ में बेटी की गला दबाकर हत्या करना कबूल किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी उनकी बात नहीं मान रही थी। नाबालिगा होने के चलते उसकी शादी भी नहीं कर सकते थे। थाना प्रभारी कुलदीप देसवाल ने बताया कि हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पिता व चाचा को 2 दिन के रिमांड पर लिया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो