हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश विधायक दल की ...

    विधायक दल की बैठक में आज हो सकती है नेता के नाम की घोषणा

    Meeting

    भोपाल, 13 दिसंबर (वार्ता)

    मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आज अपरान्ह चार बजे यहां फिर से होगी, जिसमें विधायक दल के नेता की घोषणा हाे सकती है। इस बीच संभावना है कि नए मुख्यमंत्री और कुछ मंत्री कल यहां शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

    पार्टी सूत्रों के अनुसार कल यहां विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक ए के एंटोनी दिल्ली रवाना हो गए थे, जिन्होंने बैठक का ब्यौरा उनके समक्ष पेश किया। कल की बैठक में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष श्री गांधी को नेता के चयन के लिए अधिकृत कर दिया था।

    इस संबंध में श्री एंटोनी की श्री गांधी की दिल्ली में चर्चा हुयी और श्री एंटोनी आज फिर अपरान्ह चार बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा इसी बैठक में हो सकती है और यही नेता राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।