हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य भाजपा सरकार न...

    भाजपा सरकार ने की किसानों की अनदेखी: ग्रेवाल

    Priya Grewal

    हम किसानों के हक, अधिकार, इंसाफ व मुद्दों की लड़ेंगे लड़ाई | Priya Grewal

    भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। तीन राज्यों में जीत और आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस का हर संगठन सक्रिय हो गया है। भिवानी पहुंची किसान कांग्रेस की दिल्ली व यूपी प्रभारी प्रिया ग्रेवाल(Priya Grewal) ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों के कर्ज व आत्महत्या के मामले बढ़े हैं। ऐसे में वो अब किसानों के हक, अधिकार, इंसाफ व मुद्दों की लङाई लङगें और सरकार बनने पर हालात सुधारे जाएंगे।

    बता दें कि प्रिया ग्रेवाल को हाल ही में किसान कांग्रेस द्वारा दिल्ली व यूपी की प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया और किसानों को लेकर भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार पर अनेक आरोप लगाए। साथ ही आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने और किसानों की हालात सुधारने का दावा किया।

    इस दौरान मीडिया से रुबरू हुई प्रिया ग्रेवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को ना तो उनकी फसलों के उचित दाम मिलते ना ही समय पर मुआवजा मिलता। उन्होने कहा कि जलभराव के कारण किसान समय पर बिजाई भी नहीं कर पाते।

    उन्होने आरोप लगाया कि सरकार की अनदेखी से किसानों के हालात खराब हैं क्योंकि किसानों को ना तो उचित दाम मिलता ना समय पर मुआवजा। यही कारण है कि किसानों के कर्ज व आत्महत्या के मामले देश में दिनोंदिन बढ़ रहे हैं। किसान कांग्रेस नेत्री प्रिया ग्रेवाल ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस व उनका संगठन किसानों के हकों, अधिकारों व मुद्दों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ेगा।
    फोटो: 30 भिवानी 3:

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।