हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More

    ट्रम्प ने अलबामा को आपदा प्रभावित प्रांत घोषित किया

    Donald Trump

    वाशिंगटन 06 मार्च (एजेंसी)

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अलबामा में आए भीषण बवंडर के बाद उसे आपदा प्रभावित राज्य घोषित करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति ने अलबामा में भीषण तूफान, तेज हवाओं और बवंडर के कारण उसे आपदा प्रभावित राज्य घोषित किया है। ट्रम्प ने संघीय एजेंसियों को राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय अधिकारियों की मदद करने के आदेश दिए हैं।

    अलबामा, जाॅर्जिया और फ्लोरिडा में रविवार तीन मार्च को 30 से ज्यादा बवंडरों ने भारी तबाही मचाई है। अलबामा में बवंडरों के कारण आए तूफान से अब तक 23 लोगों की मौत हो गयी है और कम से कम 30 लोग लापता हैं। अमेरिका की संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एफईएमए) की वेबसाइट के मुताबिक अलबामा में आपातकाल घोषित होने से संघीय सरकार वहां राहत एवं बचाव कार्यों का 90 प्रतिशत खर्च वहन करेगी। एफईएमए ने प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिए हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।