हमसे जुड़े

Follow us

36.8 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालुओं ने चार यूनिट रक्तदान कर बचाई मरीजों की जिंदगी

    डेरा श्रद्धालुओं ने चार यूनिट रक्तदान कर बचाई मरीजों की जिंदगी

    श्री मुक्तसर साहिब/दोदा। डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं पर चलते ब्लॉक दोदा के चार डेरा श्रद्धालुओं ने चार यूनिट रक्तदान कर दो मरीजों के ईलाज में मदद की। जानकारी अनुसार कुलविन्दर कौर पत्नी हरप्रीत सिंह गांव मल्लण जो कि डिलविरी केस कारण उपचाराधीन थे व उसका ब्लड 5 ग्राम ही रह गया था, जिसे गुरचरन सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी दोदा और रशपाल सिंह पूर्व भंगीदास गांव मल्लण ने श्री मुक्तसर साहब के ब्लड बैंक में जाकर एक-एक यूनिट रक्तदान दिया।

    इसके अलावा गांव भलाईआना के हरकृष्ण सिंह पुत्र साथी सिंह जो शुगर के कारण जख़्म ठीक न होने व टांग के आॅपरेशन कारण बठिंडा के निजी अस्पताल में उपचाराधीन था, जिसके लिए ब्लड की सख़्त जरूरत थी। इसलिए सेवादार सुखविन्दर सिंह बिट्टी इन्सां व रवीन्द्र सिंह इन्सां गांव भलाईआना ब्लॉक दोदा ने खुद बठिंडा जाकर एक-एक यूनिट रक्तदान कर मरीज के ईलाज में मदद की। दोनों मरीजों के परिवारों की ओर से रक्तदानियों का तहदिल से धन्यवाद किया गया।