हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    चंद्रमा पर पुरुष और महिला को साथ भेजने की योजना: नासा

    NASA
    नासा ने आर्कटिक वार्मिंग प्रयोग के लिए लॉन्च सेवा की घोषणा की

    वाशिंगटन (एजेंसी)

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा वर्ष 2024 तक चंद्रमा पर एक पुरुष और एक महिला को भेजने की योजना पर काम कर रही है जिसके लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वित्तीय वर्ष-2020 के लिए 1.6 अरब डॉलर की फंड को मंजूरी दे दी है। नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर यह जानकारी दी। ब्रिडेनस्टाइन ने कहा, “ राष्ट्रपति ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 2024 तक एक पुरुष और पहली महिला को भेजने की हमारी योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है।

    अब राष्ट्रपति ने हमारे कार्यों पर विश्वास जताते हुए वित्तीय वर्ष 2020 के तहत इस योजना के लिए 1.6 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंड को मंजूरी प्रदान कर दी है।” नासा के प्रशासक ने कहा कि इस फंडिंग से अंतरिक्ष प्रक्षेपण प्रणाली और मानव चंद्र लैंडिंग प्रणाली के विकास को बल मिलेगा। इससे चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्रों का रोबोट के जरिये अन्वेषण करने जैसी क्षमताओं के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।