हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश जौनपुर में भट...

    जौनपुर में भट्ठा मालिक पर जानलेवा हमला

    Attack

    जौनपुर (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में सशस्त्र बदमाशों ने ईट भट्ठा मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हनुमानगंज तिराहे के पास अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर धुंआधार फायरिंग कर दहशत फैला दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर पूरा इलाका दहल गया। संयोग अच्छा था कि गोली कार सवार को नहीं लगी।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी है। उन्होने बताया कि आजमगढ़ जिले के लालगंज निवासी ईट भट्ठा मालिक विजय प्रताप सिंह के बेटे शैलेंद्र प्रताप सिंह का जिले के केराकत थाना क्षेत्र के बकुलिया गांव में ईंट भट्टा है । सोमवार की रात वे कार से खुझी सड़क के रास्ते लालगंज जा रहे थे कि सशस्त्र बदमाशों द्वारा केराकत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज तिराहे के पास कार पर अंधाधुंध फायरिंग की। बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग से कार सवार बाल बाल बच गया। इस दुस्साहिक वारदात की सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।