हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश सारण में युवक...

    सारण में युवक की गोली मारकर हत्या

    Kairana News
    Kairana News: जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमले का आरोप

    छपरा (एजेंसी)

    बिहार में सारण जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इसी थाना क्षेत्र के साढ़ा ढ़ाला निवासी वीरेंद्र महतो उर्फ खोखा महतो का 28 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार महतो कल देर रात एक शादी समारोह से लौट रहा था तभी साढ़ा रेलवे लाइन के निकट पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या का कारण पूर्व से चल रहा विवाद बताया जाता है।

    सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस सिलसिले में मृतक के परिजनों के बयान पर संबंधित थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।