हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ 23 मई को जन्म...

    23 मई को जन्मे बच्चे का नाम रखा ‘मोदी’

    The baby born on May 23 named 'Modi'
    •  परिजन बोले, पीएम मोदी की तरह हमारा बेटा भी करेगा नाम रोशन

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)।  एक तरफ जहां 23 मई को भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपाई झूम रहे थे, वहीं बाबैन खंड के गांव बीड़ मंगौली में संजय शर्मा के घर अलग ही खुशी दिखाई दिया। संजय शर्मा के घर 23 मई को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री की जीत और नीतियों से प्रभावित होकर अपने बेटे का नाम मोदी शर्मा रख दिया। मोदी के पिता संजय शर्मा ने बताया कि जो काम भारतीय जनता पार्टी ने देश के लिए किया है उससे जनता को नाज है। उन्होंने बताया कि यह जीत हर भारतीय की है जो देश को अग्रणी क्रम में देखना चाहता है।

    संजय शर्मा ने बताया कि 23 मई को देश मे जहां हर एक की नजर ट वी चैनलों पर थी वही दोपहर बाद उनके घर बच्चे ने जन्म लिया तो आंगन में खुशियों का ठिकाना नही रहा।  शर्मा ने बताया की जहां हर जगह मोदी के नाम की चर्चा चल रही थी तो उनके पिता कालू राम शर्मा और भाई कुलदीप शर्मा के मन में ख्याल आया की क्यों न हम भी अपने चिराग का नाम मोदी रख ले तो परिवार व सगे सबंधियों ने नामकरण पर सहमति जिताई और उन्होंने अपने पुत्र का नाम मोदी रख लिया।

    “दादा कालू राम शर्मा और ताया कुलदीप शर्मा ने कहा कि कही ना कही जब भी किसी विशेष व्यक्ति के नाम पर जब किसी का नामकरण किया जाता है तो उसके गुण भी कहीं ना कहीं बच्चे के अंदर भी दिखाई देते है आज मोदी किसी परिचय के मोहताज नहीं है और जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नाम रोशन कर रहे है हमे भी पूरी आशा है की कही ना कही हमारा मोदी भी देश का नाम रोशन करेगा।”

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।