हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पांच कोल वॉशर...

    पांच कोल वॉशरियों से करीब तीन करोड़ रुपए की वसूली

    Adampur by-election

    कोरबा (सच कहूँ न्यूज)।

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में राज्य सरकार के केन्द्रीय उड़नदस्ता, खनिज विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के बाद पांच कोल वॉशरियों से करीब दो करोड़ 91 लाख रुपए की वसूली की गई है। इस बीच साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एस.ई.सी.एल.) की गेवरा कोयला परियोजना में सीबीआई और एसईसीएल विजिलेंस ने छापा मार कर कोयले के उत्पादन और आवंटन की जांच शुरू की है।

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार 15 जून को हुई संयुक्त कार्यवाही के बाद इन कोल वॉशरियों द्वारा भंडारण शर्तों के उल्लंघन के कारण खनिज विभाग द्वारा नियमों के तहत वसूली हेतु राशि का निर्धारण किया गया। कलेक्टर किरण कौशल ने बताया कि जिले में पहली बार कोल वॉशरियों पर इतनी बड़ी कार्यवाही हुई है और इतनी बड़ी राशि जुमार्ने के रूप में अधिरोपित की गई है। ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। वॉशरियों को भविष्य में नियमों के तहत कोल भण्डारण की शर्तों का अनिवार्यता से पालन के निर्देश दिए हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।