हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र: प...

    महाराष्ट्र: पालघर में अफवाह ने ली तीन लोगों की जान

    police

    नई दिल्लीl देश एक ओर कोराना संकट से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी ओर अफवाह की आग नए संकट पैदा कर रही हैl महाराष्ट्र के पालघर में अफवाह ने तीन लोगों की जान ले ली हैl महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि धर्म विशेष को लेकर ये हत्याएं नहीं हुई हैंl सरकार ने इस मामले को धार्मिक रंग नहीं देने की अपील की हैl

    अफवाह की आग है, बेकाबू भीड़ है और जान बचाते साधु

    अफवाह कितनी खतरनाक हो सकती है, ये घटना उसकी गवाही हैl घटना महाराष्ट्र के पालघर की है जहां एक अफवाह की वजह से पुलिस की मौजूदगी में तीन लोगों की हत्या कर दी गईl पुलिस ने इस मामले में 101 लोगों को हिरासत में लिया हैl जबकि 9 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया हैl पुलिस ने हत्या, दंगा करने और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के केस दर्ज किए हैंl

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।