हमसे जुड़े

Follow us

36.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ट्रेन से गिरक...

    ट्रेन से गिरकर प्रवासी श्रमिक की मौत

    Migrant Worker Death

    बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में नेपानगर थाना अंतर्गत चादनी स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर प्रवासी श्रमिक की मौत हो गयी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि मध्य रेलवे के खंडवा भुसावल खंड पर चादनी स्टेशन के समीप कल शाम ट्रेन से गिरने के कारण एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गयी। व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास जारी है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि संबंधित श्रमिक किस ट्रेन में सवार था। जिले से प्रतिदिन औसतन 80 से 85 ट्रेन श्रमिक ट्रेन गुजर रही हैं, जो गुजरात और महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों की ओर जा रही हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।