Road Accident: सफीदों में कार की स्टेपनी बदल रहे आढ़ती को ट्रंक ने रौंदा, मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सफीदों (सच कहूँ न्यूज )। Safidon News: सफीदों में कार की स्टैपनी बदल रहे एक व्यक्ति पर ट्रक चढ़ गया। ट्रक शख्स को दूर तक घसीट कर ले गया, जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात 11 बजे की बताई जा रही है मृतक व्यक्ति की पहचान पानीपत जिले के पाथरी गांव के सुधीर मलिक के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। Jind News

मिली जानकारी के अनुसार जिला पानीपत के गांव पाथरी का सुधीर मलिक सफीदों की नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान करता था। सुधीर मलिक रात करीब 11 बजे अपना काम निपटा कर अपनी कार में मंडी से बाहर निकला था कि तभी खानसर चौंक पर उसकी कार पंक्चर हो गई। सुधीर गाड़ी की स्टेपनी बदलने के लिए पहिया खोल ही रहा था कि अचानक पीछे से तेज रफ्तार में एक ट्रक आया और गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दिया। साथ ही सुधीर को घसीटते हुए काफी तक आगे ले गया। Jind News

सुधीर का शरीर ट्रक के पिछले टायर के नीचे बुरी तरह से कुचला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना मंडी के आढ़तियों, परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर काफी तादाद में मंडी के आढ़ती, परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। Jind News

यह भी पढ़ें:– ENG vs WI: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से से हराया

About The Author

Related Posts