महिला आरक्षण विधेयक के लिए उप सभापति पैनल में सभी महिला सांसद

Hisar News

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने महिला आरक्षण (Women Reservation) से संबंधित संविधान (128 वां संशोधन) विधेयक 2023 को सदन में पारित कराने की चर्चा के संंचालन के लिए उप सभापति पैनल का पुनर्गठन करते हुए इसके सदस्यों में केवल महिलाओं को शामिल किया है। सदन में गुरुवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करने के बाद सभापति ने सदन को यह जानकारी दी और कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यसभा में उप सभापति के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर चर्चा के दौरान 13 महिला सदस्यों को पैनल में नामांकित किया गया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस पद पर उनकी उपस्थिति से विश्वभर में एक शक्तिशाली संदेश जाएगा और यह इस बात का प्रतीक होगा कि परिवर्तन के इस युगांतकारी क्षण के दौरान वे एक ‘प्रभावशाली पद’ पर थीं। पैनल में नामित पी.टी. उषा, भारतीय जनता पार्टी की एस. फांगनोन कोन्याक, समाजवादी पार्टी के जया बच्चन, सरोज पांडे, इंदु बाला गोस्वामी, कविता पाटीदार तथा डॉ. कल्पना सैनी, कांग्रेस की रजनी अशोकराव पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की डॉ. फौजिया खान, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन, द्रविड मुनेत्र कषगम की डॉ. कनिमोझी एनवीएन सोमू, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी और बीजू जनता दल की सुलता देव शामिल हैं। Women Reservation

यह भी पढ़ें:– पात्र होने के बावजूद मोबाइल फोन वितरित न करने का आरोप