Amla Benefits: काम बड़े, आकार में छोटे! आंवला जूस के फायदे अनोखे | Amla Juice

Amla Juice
Amla Benefits काम बड़े, आकार में छोटे! आंवला जूस के फायदे अनोखे Amla Juice

आंवले के जूस के फायदे जानकर आज ही बना लेंगे अपनी डाइट का हिस्सा | Amla Juice

Amla Benefits: आंवला जूस के फायदे एवं आंवले का उपयोग कैसे और किस-किस रूप में किया जा सकता है इस बारे में हम अपने विचार आपके साथ साझा कर रहे हैं, पढ़ें और अच्छी तरह समझें। आकार में छोटा लेकिन काम बड़े-बड़े करने वाला आंवला औषधीय गुणों से भरपूर फल है, जिसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। Amla Juice

आंवला जूस से शरीर भी ठंडा रहता है | Amla Benefits

आंवला जूस पीने से दिल की बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। इसमें एंटीआॅक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल से बचाते हैं। इस जूस को पीने से कोलेस्ट्रॉल भी कम हो सकता है। आंवले में अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होती है जिससे पेट से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आंवला जूस से पाचन क्रिया में सुधार होता है। कब्ज और गैस से भी छुटकारा मिलता है। बता दें कि आंवले की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में इसके जूस का सेवन करने से पेट की जठारग्नि शांत होती है। आंवला जूस से शरीर भी ठंडा रहता है।

आंवले का सेवन बहुत ही फायदेमंद | Amla Juice

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला में विटामिन ए पाया जाता है, जिसकी वजह से ये आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। डायबिटीज के रोगियों के लिए आंवले का सेवन बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। आंवला जूस त्वचा और बालों को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है। इससे बालों की स्ट्रैंथ बढ़ती है। बाल घने काले होते हैं। यह खोपड़ी में ब्लड सकुर्लेशन की बेहतरी के लिए कार्य करता है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है। आंवला जूस में विटामिन सी की मात्रा इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। अगर इसे अपनी डाइट में शामिल कर लिया जाए तो आपको किसी भी इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

आंवले का उपयोग जूस, मुरब्बा तथा चूर्ण आदि के रूप में किया जा सकता है। और तो और अन्य फलों के साथ हेयर मास्क बनाने के लिए भी इसे उपयोग में ला सकते हैं। त्वचा में निखार के लिए और रंगत में सुधार के लिए इसका फेस मास्क बनाकर भी उपयोग किया जा सकता है। इसका पेस्ट सूजन वाले स्थान पर लगाने के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है।

आंवला जूस बनाने की विधि || Amla Juice

सामग्री:
चार आंवले के कटे हुए टुकड़े
एक गिलास पानी
एक चुटकी काला नमक (स्वाद के लिए)
कैसे इस्तेमाल करें
पानी और आंवले के टुकड़े को मिक्सर में डालें और अच्छे से इसे पीस लें।
अच्छे से पिस जाने के बाद इसे गिलास में छान लें।
अब तैयार जूस में एक चुटकी काला नमक मिलाएं और पी लें।

ये था आंवले का जूस बनाने का तरीका। अब हम आंवला जूस के फायदे के लिए आंवला खाने का तरीका और सही समय बताने जा रहे हैं।

आइये जानते हैं सही समय और सही तरीका |  Amla Benefits

जैसा कि आपको पहले ही बताया जा चुका है कि आंवले का उपयोग जूस, चटनी, चूर्ण और मुरब्बे के रूप में किया जा सकता है। वहीं, अगर हम इसे लेने के सही तरीके और समय की बात करें तो आंवला और आंवला रस के फायदे हासिल करने के लिए निम्न बातों का खास ध्यान रखना जरूरी होगा।

सुबह के समय खाली पेट आंवला जूस पीने के फायदे प्रभावी माने जाते हैं। हालांकि, इससे जुड़ा कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। चूर्ण को सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले गरम पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है।
आंवले का मुरब्बा सुबह खाली पेट गरम पानी के साथ खाना लाभकारी हो सकता है।