हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश ‘भारत जोड़ो या...

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’: राहुल गांधी ने फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा

    फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ न्यूज)। कन्याकुमारी से शुरु हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में 8 बजे शुरु हुई। राहुल गांधी ने सबसे पहले छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद वह रोजा शरीफ में माथा टेकने गए। बुधवा को उन्होंने लाल रंग की पगड़ी पहनी, जिसे पहनकर वह यात्रा में भी चल रहे थे। कल उन्होंने केसरी रंग की दस्तार सजाई थी। यात्रा की शुरुआत के संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमें देश को दूसरा रास्ता मोहब्बत, एकता व भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए। इससे पहले सरहिंद की अनाज मंडी में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को यात्रा का फ्लैग सौंपा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here