हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश Amritpal Sing...

    Amritpal Singh के पिता तरसेम सिंह का बड़ा बयान

    Amritpal-Singh-Father
    अमृतपाल के माता-पिता का बड़ा बयान

    अमृतसर। वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह को (Amritpal Singh Father Tarsem Singh) गिरफ्तार करने के अभियान को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अमृतपाल सिंह अभी तक पंजाब पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। वहीं अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह पुलिस के पास है, वह फरार नहीं हुआ है। पुलिस अपने बयान बार-बार बदल रहे हैं। लोगों को यह भी लगता है कि यह पुलिस की मनगढ़ंत कहानी है। अमृतपाल सिंह पुलिस के साथ हैं। इस कहानी का अंतिम रूप क्या है, पुलिस को उसी के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए।

    तरसेम सिंह ने कहा कि हमारे द्वारा कोई शूटिंग रेंज नहीं बनाया गया है। अमृतपाल सिंह अपने काम पर चला जाता था और घर आ जाता था। सरकार अमृतपाल सिंह को बदनाम करने का काम कर रही है। कभी पाकिस्तान से जुड़ रहा है तो कभी किसी और से जुड़ रहा है। तरसेम सिंह ने कहा कि सरकार को पारदर्शी तरीके से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमसे जुड़े लोगों को धमकाया जा रहा है। अगर किसी को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है तो उसे रिहा किया जाना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here