हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश भाजपा-जजपा मि...

    भाजपा-जजपा मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव

    BJP-JJP alliance sachkahoon

    चंडीगढ़। भाजपा-जजपा गठबंधन ने दोनों के बीच आई खटास की अटकलों को विराम देते हुए निकाय चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में बैठकों के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलकर शहरी निकाय चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा की।

    गठबंधन 18 नगर परिषदों के चेयरमैन का चुनाव मिलकर लड़ेगा। भाजपा ने नगर परिषद की चार सीटें टोहाना, नरवाना, डबवाली और नूंह जननायक जनता पार्टी को दे दी हैं, जबकि 14 नगर परिषद भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, सोहना, हांसी, जींद, झज्जर, कैथल, नारनौल, कालका, पलवल, होडल, गोहाना और बहादुरगढ़ भारतीय जनता पार्टी के खाते में आई है। वहीं 28 नगरपालिका के चेयरमैन व पार्षद तथा 18 नगर परिषदों के पार्षद का चुनाव बिना सिंबल के लड़े जाएंगे। यानी जहां-जहां पर भाजपा व जजपा के जीतने वाले प्रत्याशी होंगे, वहां आपसी सहमति के बाद उन्हें समर्थन दे दिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here