Ration Card News: राशन कार्डधारकों के लिए आई बड़ी खबर! हरियाणा सरकार ने ऐन वक्त पर किया ये बदलाव

अक्तूबर महीने के राशन में बाजरे की जगह मिलेगा गेहूं

Published On

Ration Card News: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। अक्तूबर का राशन लेने की तैयारी कर रहे जिले के 2.22 लाख राशन कार्डधारकों के लिए सरकार ने ऐन वक्त पर राशन वितरण का पैमाना बदल दिया है। अक्तूबर में बांटे जाने वाले बाजरे का वितरण रद्द कर अब उसकी जगह गेहूं देने के आदेश जारी किए गए हैं। नए आदेश के तहत एएवाई कार्डधारकों को पूरे 35 किलो गेहूं और बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलो गेहूं मिलेगा। खास बात यह है कि जो लाभार्थी पुराने पैमाने के अनुसार राशन पहले ही ले चुके हैं, उन्हें भी बाजरे के बदले बची मात्रा का गेहूं अलग से दिया जाएगा।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने 30 सितंबर को सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों को संशोधित आदेश जारी किए हैं। अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के प्रत्येक राशन कार्ड पर अक्तूबर में 35 किलो गेहूं दिया जाएगा। पहले 23 किलो गेहूं और 12 किलो बाजरा देने का प्रावधान था। संशोधित आदेश के बाद 12 किलो बाजरे की जगह 12 किलो गेहूं दिया जाएगा। यानी एएवाई कार्डधारक को अब पूरा 35 किलो गेहूं मिलेगा। बीपीएल श्रेणी में प्रत्येक सदस्य को अब 5 किलो गेहूं मिलेगा। पहले 4 किलो गेहूं और 1 किलो बाजरा दिया जाना था। अब बाजरे की जगह 1 किलो अतिरिक्त गेहूं दिया जाएगा।

पहले राशन ले चुके लोगों को भी मिलेगा बचा गेहूं

संशोधित आदेश जारी होने से पहले जिन लाभार्थियों ने अक्तूबर का राशन पुराने पैमाने के अनुसार ले लिया है, उन्हें भी बाजरे के बदले गेहूं की शेष मात्रा दी जाएगी। एएवाई कार्डधारकों को पहले मिले 23 किलो गेहूं के बाद 12 किलो अतिरिक्त गेहूं मिलेगा। इसी तरह बीपीएल लाभार्थियों को पहले मिले 4 किलो गेहूं के बाद 1 किलो अतिरिक्त गेहूं दिया जाएगा।सितंबर के स्टॉक से होगी अतिरिक्त गेहूं की व्यवस्था

विभाग के अनुसार बाजरे के स्थान पर अक्तूबर में वितरित किए जाने वाले अतिरिक्त गेहूं की व्यवस्था सितंबर 2026 के अंतिम उपलब्ध गेहूं स्टॉक से की जाएगी। जिला अधिकारियों को सभी लाभार्थियों को संशोधित राशन वितरण की जानकारी देने और समय पर पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने आदेश को अति आवश्यक बताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संशोधित व्यवस्था के तहत अब अक्तूबर में जिले के संबंधित लाभार्थियों को बाजरे की जगह गेहूं ही वितरित किया जाएगा।

About The Author

Related Posts