हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा प्रदेश ...

    भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने पिलाया शीतल पेय

    Jaipur News
    भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने पिलाया शीतल पेय

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा प्रदेश मीडिया (BJP State Media) संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के नेतृत्व में मीडिया विभाग की ओर से सेवा ही संगठन सामाजिक सरोकार के तहत टोंक रोड स्थित जयपुरिया अस्पताल के सामने आमजन की सेवार्थ शीतल पेय पिलाया गया। भाजपा के सामाजिक सरोकार अभियान के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राहगीरों को शीतल पेय पिलाया। सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी से जनता त्रस्त है। ऐसे में सामाजिक संगठनों के साथ आमजन को भी जरूरतमंदों के लिए आगे आना चाहिए। जोशी ने भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग द्वारा सेवा ही संगठन मुहीम के तहत किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों की प्रशंसा की। Jaipur News

    भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, विधायक कालीचरण सराफ, भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा और प्रदेश मीडिया विभाग के कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत ने भी शीतल पेय पिलाकर सामाजिक सरोकार में भाग लिया। Jaipur News

    Kota Railway Employee Murder Case: 5 लाख की सुपारी देकर मृतक की पत्नी ने भाई के मार्फ़त करवाई थी हत्य…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here