हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश World Blood D...

    World Blood Donor Day : रक्तदान करके दूसरों की जिंदगी को बचाने वालों को सेल्यूट : डॉ रजत अरोड़ा

    World Blood Donor Day

    विश्व रक्तदाता दिवस पर गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल नेहरू नगर व संजय नगर पर आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर || World Blood Donor Day

    • रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है:डॉ प्रमोद यादव 
    • रक्तदान एक महान कार्य है,सभी जरूर करें :डॉ शेखर झा 

    गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) के अवसर पर गाजियाबाद के  नेहरू नगर स्थित  यशोदा अस्पताल व  संजय नगर में रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाले हुए लोगो को जागरूक किया गया।यह शिविर अस्पताल के प्रबंधक डॉ रजत अरोड़ा के नेतृत्व में लगाया गया। इस दौरान आशीष अग्रवाल ,ब्लड बैंक प्रभारी कुंदन कुमार ,डॉ सुचिता घई आदि  मौजूद रहे।  यह जानकारी यशोदा अस्पताल के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ शेखर झा ने दी। उन्होंने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस के इस मौके पर रक्तदान करने के लिए लोगों में अत्यंत उत्साह दिखा। और इस रक्तदान शिविर में यशोदा अस्पताल नेहरू नगर व संजय नगर में लगभग 110 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने के विषय पर लोगों को जागरूक भी किया गया।

    World Blood Donor Day

    यसोदा अस्पताल  के प्रबंधक रजत अरोड़ा ने  कहा कि रक्तदानी  की  किसी के अनमोल जीवन को बचाने  में मुख्य भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि  हम  वीर रक्तदानियों की खुले मन से प्रशंसा करते हैं,जो अपने रक्त का अनमोल दान करके दूसरों की जिंदगी को बचाने का साहस दिखाते हैं। रक्तदाताओं का यह योगदान अति उत्तम और अत्यंत महत्वपूर्ण है। रक्तदान से हम न केवल किसी का जीवन बचाते हैं, बल्कि उससे कई बीमारियों का इलाज भी संभव होता है। उन्होंने कहा इस अद्भुत कर्तव्य के माध्यम से, हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी भागीदार बनते हैं।

    इस विशेष दिन पर, हम सभी रक्तदाताओं का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं और उनकी प्रेरणादायक भूमिका कि  सराहना करते हैं। हम  उनके योगदान के लिए स्वागत करते हैं और उनके महान कार्य की प्रशंसा करते हैं।  यशोदा अस्पताल नेहरू नगर के डॉ. (कमांडेंट) प्रमोद यादव (एमडी) इम्यूनो हेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन ने कहा कि रक्तदान से अन्य लोगों के जीवन में  रक्त आवश्यकता पूरी होती है। और उनके जीवन को बचाने में मदद मिलती है। जिसका पूरा श्रेय रक्तदाता को जाता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here