हमसे जुड़े

Follow us

20 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home देश बाइक सवार युव...

    बाइक सवार युवक को बस ने कुचला, मौत

    sirsa-news

    कोरियर डिलीवरी का काम करता था राजेश

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। गोल डिग्गी चौक के समीप सोमवार की सुबह रोडवेज बस तले कुचले जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार गांव अली मोहम्मद निवासी राजेश कुमार, जोकि शहर में कोरियर डिलीवरी का काम करता था।

    सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह घर से सरसा आ रहा था। गोल डिग्गी चौक के समीप रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय उसका बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया और वह बस के आगे जा गिरा, जिससे रोडवेज बस का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here