हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश सरसा के रानिय...

    सरसा के रानियां चुंगी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चली गोली, एक गंभीर

    Dera Bassi News
    सांकेतिक फोटो

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के रानियां चुंगी क्षेत्र स्थित बाजीगर बस्ती में वीरवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे पर गोली चला दी। इस घटना में बाजीगर बस्ती निवासी मंजीत सिंह गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सरसा के राजकीय नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मंजीत की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस तथा सीआइए सरसा की टीम भी मौके पर पहुंचे। घटना में शामिल एक आरोपित को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। इस वारदात में चार से पांच युवक शामिल बताए जा रहे हैं। Sirsa News

    Indian Railways: इस रूट के यात्री ध्यान दें! ये स्पेशल ट्रेन 4 जनवरी को रहेगी रद्द

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here