हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कृषि Yellow Gold: ...

    Yellow Gold: इस बार ‘पीले सोने’ की बंपर पैदावार, सभी मंडियां फुल!

    Sirsa News
    Yellow Gold: इस बार ‘पीले सोने’ की बंपर पैदावार, सभी मंडियां फुल!

    Yellow Gold: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिले में इस बार पीला सोना यानी धान की बंपर पैदावार (Paddy production) हुई है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीद को बंद हुए करीब 11 दिन बीत चुके है, लेकिन अभी भी सरसा मंडी धान से लदी पड़ी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार बीते साल के मुकाबले 3 लाख 36 हजार 84 क्विंटल अधिक धान की खरीद अब तक हो चुकी है। दूसरी ओर प्राइवेट एजेंसियों की ओर से धान की खरीद का कार्य अब भी लगातार जारी है। जिले में अब तक 48 लाख 75 हजार 525 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। Sirsa News

    जबकि पिछले साल 45 लाख 39 हजार 441 क्विंटल धान खरीदा गया था। हालांकि विभाग से मिले आंकड़ा के मुताबिक जिले में साल-दर-साल पीआर धान का उत्पादन बढ़ रहा है, जबकि बासमती धान का उत्पादन कम होता जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले 7 लाख 59 हजार की बढ़त के साथ 29 लाख 44 हजार क्विंटल पीआर खरीदा गया है। जबकि बीते साल यह आंकड़ा 21 लाख 85 हजार 21 तक सिमट गया था। वहीं बासमती धान के उत्पादन में पिछले तीन साल में लगातार गिरावट आई है।

    कॉटन की बजाए हाईब्रिड धान पर फोक्स |

    सीजन में सामान्य धान के लिए 2300 रुपये और ग्रेड-ए धान के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी निर्धारित थे। जिले में करीब 80 हजार किसानों ने 2 लाख 32 हजार 316 एकड़ रकबे पंजीकृत किया था। बीते साल कपास की फसल गुलाबी सुंडी से चौपट हुई तो लगभग 50 हजार एकड़ में पिछले साल के मुकाबले अतिरिक्त धान लगाया गया। जिसमें पीआर की हाईब्रिड किस्में लगाई। जिससे किसानों को मंडियों में कटौती के तौर पर नुकसान झेलना पड़ा। उधर नरमे की फसल में गुलाबी सुंडी का प्रकोप नहीं देखा गया, मगर उत्पादन में गिरावट दर्ज हुई। जिससे किसान आर्थिक मंदी झेल रहे हैं। इतना ही नहीं अनेक किसान धान पर एमएसपी का लाभ भी नहीं ले पाए हैं। एमएसजी का लाभ नहीं लेने का सबसे बड़ा नुकसान डबवाली के किसानों को हुआ है।

    कॉटन के उत्पादन में आई गिरावट

    जिले में करीब 80 हजार एकड़ पर कॉटन की बुवाई की गई थी। लेकिन जिले में कॉटन का उत्पादन बिल्कुल कम रहा है। जिल में अब तक 1 लाख 98 हजार 902 क्विंटल कॉटन की खरीद अभी तक हुई है। जबकि पिछले साल इस समयाअवधि तक 7 लाख 10 हजार 34 क्विंटल कॉटन की खरीद हो चुकी थी। पिछले साल के मुकाबले अभी तक मंडी में 5 लाख 11 हजार 132 क्विंटल कॉटन कम पहुंचा है। जिससे कहा जा सकता है इस बाद कॉटन के उत्पादन में काफी गिरावट आई है। वहीं अब तक जिले में 49 हजार 957 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। जिले में धान की बंपर पैदावार हुई है। अब तक 48 लाख 75 हजार 525 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। जबकि पिछले सीजन में 45 लाख 39 हजार 441 क्विंटल धान खरीदा गया था। Sirsa News
    – राहुल कुंडू, डीएमईओ, सरसा। 

    Pension News: कोऑपरेटिव बैंक का ब्रांच मैनेजर हड़प गया पेंशन! जनता अधिकार मोर्चा ने जताया रोष!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here