इन्सानियत: डेरा श्रद्धालुओं ने 4 साल से लापता व्यक्ति को परिवार से मिलवाया

परिजनों ने पूज्य गुरु जी व डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से किया धन्यवाद

Published On

गोबिंदगढ़ जेजियां (सच कहूँ/भीम सैन इन्सां)। Gobindgarh Jejian News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां के अधीन पड़ते गाँव घोड़ेनब की साध-संगत ने मानवता भलाई का कार्य करते हुए कई वर्षों से परिवार से बिछड़े दलजीत सिंह गुल्ला निवासी शेरपुर को उसके परिवार से मिलाया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार सूबेदार गुरसेवक सिंह इन्सां ने बताया कि दलजीत सिंह पिछले दो दिनों से गांव घोड़ेनब में घूम रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर तेजा सिंह इन्सां ने सेवादारों से बात की और उसे खाना खिलाकर उसके घर के बारे में पूछा। दलजीत सिंह ने अपना गांव शेरपुर बताया। इसके बाद सेवादारों ने शेरपुर के दूनी चंद इन्सां और जगदेव सिंह इन्सां से इस संबंधी संपर्क किया तथा गाँव के सरपंच राजविन्द्र सिंह से बातचीत की।

सरपंच ने बताया कि दलजीत सिंह करीब चार-पांच वर्षों से लापता था। इस दौरान वह यूपी और नेपाल में भी रहा। कुछ समय पहले वह शेरपुर वापस आया था, लेकिन बाद में फिर गाँव से चला गया। सेवादारों ने दलजीत सिंह की पहचान सुनिश्चित कर परिवार से संपर्क किया और उसे गांव रत्ता खेड़ा में उसकी भांजी तथा परिवार के सदस्यों के सुपुर्द कर दिया। परिवार से मिलने पर परिजनों ने पूज्य गुरु जी व सेवादारों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सरपंच राजविन्द्र सिंह ने डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर छज्जू सिंह इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति और गुरविंदर सिंह इन्सां सहित अन्य सेवादार मौजूद थे।

About The Author

Related Posts