Masters Athletics Meet: पहली पंजाब मास्टर एथलेटिक्स मीट में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

फिरोजपुर की महिला एथलीटों ने विभिन्न आयु वर्गों में जीते कई पदक

Published On

फिरोजपुर, सच कहूूँ/जगदीप सिंह। Firozpur News: शहीद भगत सिंह स्टेडियम फिरोजपुर में सम्पन्न हुई पहली पंजाब मास्टर एथलेटिक्स मीट में जहाँ पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं महिला खिलाड़ियों ने भी विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खास तौर पर फिरोजपुर की महिला एथलीटों ने कई मुकाबलों में जीत दर्ज कर जिले का गौरव बढ़ाया। जानकारी देते हुए मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन आॅफ पंजाब के प्रधान राजेन्द्र सिंह सिद्धवां, चेयरमैन रजवंत सिंह घुल्ली और स्टेट सचिव प्रगट सिंह गिल ने बताया कि मीट के दौरान 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर और 3 किलोमीटर दौड़, वॉक, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो के मुकाबले करवाए गए।

तीन किलोमीटर दौड़ में फिरोजपुर की मणि राणा ने पहला और मोहाली की रिशू वशिष्ट ने दूसरा स्थान हासिल किया। विभिन्न आयु वर्गों में 35 वर्ष से अधिक में फिरोजपुर की मनिन्द्र कौर, 40 वर्ष से अधिक में मलेरकोटला की राजनीत कौर और बरनाला की सुखदीप कौर, 50 वर्ष से अधिक में होशियारपुर की गुरप्रीत कौर, 55 वर्ष से अधिक में संगरूर की सरोज रानी, 60 वर्ष से अधिक में लुधियाना की सरबजीत कौर और 65 वर्ष से अधिक में फिरोजपुर की दविन्द्र कौर ने जीत दर्ज की। इसी तरह अन्य मुकाबलोें में भी महिलाओं ने बाजी मारी। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts