सुबह-सुबह दिल दहला देने वाला सबसे बड़ा हादसा, इतने सारे लोगों की मौत….

Bus-Accident

पुणे (एजेंसी)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक बस (Bus Accident) के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गये, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि यह घटना मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बोरघाट में शिंग्रोबा मंदिर के पास हुई जब करीब 45 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों का इलाज खोपोली के ग्रामीण अस्पतालों में चल रहा है।

12 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई | Bus Accident

उन्होंने कहा कि हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीमें पीड़ितों को राहत कार्य प्रदान कर रही हैं और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को मदद के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बस में सवार यात्री पुणे में कार्यक्रम में शामिल होकर गोरेगांव मुंबई लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि अब भी कई यात्रियों के खाई में फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है। उसने बताया कि दुर्घटना के सही कारण का अब तक पता नहीं चला है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे 12 से अधिक यात्रियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।