Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Fresh note 10 rupees: क्या आपको भी चाहिए नए नोटों की गड्डी, तो यह खबर आपके लिए

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली। Currency Note News: मोदी सरकार की तरफ से करेंसी नोटों (New currency notes) को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। वर्ष 2016 में हुई नोटबंदी के बाद हाल ही में केन्द्र सरकार ने दो हजार रुपये के नोट को भी सकुर्लेशन से बाहर करने का फैसला लिया। इस बीच पंजाब नेशनल बैंक ने नोट को लेकर गुड न्यूज दी है। अगर आपके पास भी पुराने नोट हैं तो अब बैंक की तरफ से ग्राहकों को बुलाकर नए नोट दिए जा रहे हैं। बैंक ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है।

बैंक में मिल रहे हैं नए नोट की गड्डी | Fresh note 10 rupees

आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक ने अपने आॅफिशियल ट्वीट में लिखा कि अगर कोई भी कटे-फटे नोटों को बदलना चाहता हैं तो आप पंजाब नेशनल बैंक के नजदीकी ब्रांच में सम्पर्क कर सकता है। यहां पर आप पुराने नोटों को बदल कर नए सिक्के और नाट पा सकते हैं। कई बार लोगों को शादी में नए नोटों की जरूरत होती है तो भी आप ले सकते हैं।

क्या है आरबीआई का नियम | Fresh note 10 rupees

आरबीआई के नियमों के अनुसार, अगर आपके पास कटे-फटे नोट हैं और आप उन्हें बदलना चाहते हैं तो आप किसी  बैंक में जाकर नोट बदलावा सकते हैं। यानी आपको अपने ही बैंक के अपने ही ब्रांच की कोई जरूरत नहीं है। अगर कोई बैंक कर्मचारी आपके नोट को बदलने से इनकार करे तो आप इस बात की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लेकिन आपको इस बार का ध्यान रखना होगा कि नोट जितनी खराब हालत में है, उसकी वैल्यू भी उतनी ही कम हो जाती है।

RBI Latest News: अगर आपके घर में है 500 का यह नोट तो हो जाएं सावधान!

About The Author