विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 642 अरब डॉलर के पार

Published On

मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 03 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 8.89 अरब डॉलर बढ़कर अब तक के रिकॉर्ड 642.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह में यह 16.7 अरब डॉलर बढ़कर 633.6 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 03 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 8.21 अरब डॉलर बढ़कर 579.81 अरब डॉलर पर रहा।

इस दौरान स्वर्ण भंडार 64.20 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.08 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.43 अरब डॉलर पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.12 अरब डॉलर हो गया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts