पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 33 पैसे और महंगा, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे दाम

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम शुक्रवार को ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। पेट्रोल की कीमतों में शुक्रवार को 28 पैसे तक और डीजल में 33 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। यह लगातार चौथा दिन है जब दोनों जीवाश्म र्इंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। आज इनकी कीमत अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। चार दिन में दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल एक रुपया महंगा हो चुका है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 28 पैसे महंगा होकर 91.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 31 पैसे बढ़कर 81.73 रुपये प्रति लीटर हो गई। पिछला रिकॉर्ड स्तर 27 फरवरी से 23 मार्च 2021 तक रहा था। इसके बाद चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान चार दिन पेट्रोल-डीजल के दाम घटाये गये थे जबकि शेष दिन कीमतें स्थिर रखी गई थीं। चुनाव परिणाम के बाद 04 मई से लगातार दोनों र्इंधनों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts