पेट्रोल फिर महँगा, डीजल के दाम स्थिर

Published On

नई दिल्ली। पेट्रोल के दामों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही जबकि डीजल की कीमत लगातार 21वें दिन स्थिर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 19 पैसे बढ़कर 81.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। यह 24 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता और मुंबई में भी इसकी कीमत 19-19 पैसे की वृद्धि के साथ क्रमश: 82.72 रुपये और 87.87 रुपये प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में पेट्रोल 17 पैसे महँगा होकर 84.26 रुपये प्रति लीटर बिका। डीजल की कीमत दिल्ली में 73.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। कोलकाता में इसका मूल्य 77.06 रुपये पर, चेन्नई में 78.86 रुपये पर और मुंबई में 80.11 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर बना रहा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts