Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी, जानें आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Petrol-Diesel Price Update: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लगातार जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कापोर्रेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Petrol-Diesel Price

दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर साप्तहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.77 प्रतिशत की तेजी लेकर 82.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत बढ़कर 86.90 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही

महानगर………………….पेट्रोल…………..डीजल ( रुपये प्रति लीटर) | Petrol-Diesel Price

  • दिल्ली ……………….94.72………………87.62
  • मुंबई ……………….104.21………………92.15
  • चेन्नई………………100.75………………92.34
  • कोलकाता…………..103.94……………….90.76

यह भी पढ़ें:– Viral Video : काम करते करते अचानक बैंक कर्मचारी की हो गई मौत! वायरल हुई वीडियो

About The Author

Related Posts