बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों पर दबाव

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों पर दबाव

Published On

मुंबई (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में तेजी रही, हालांकि आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली चल रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.51 अंक की मजबूती के साथ 77,998.66 अंक पर खुला। कुछ देर के लिए यह लाल निशान में भी उतरा, लेकिन फिर वापसी करता हुआ खबर लिखे जाते समय यह 10.31 अंक (0.01 प्रतिशत) ऊपर 77,938.46 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 44.30 अंक की तेजी के साथ 24,361.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 20.45 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त में 24,337.60 अंक पर था।

वृहत बाजार में तेजी बनी हुई है। आईटी और एफएमसीजी बाजार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन आॅटो, मीडिया, वित्त, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन समूहों में लिवाली से बाजार हरे निशान में है। विशेषकर निफ्टी आईटी सूचकांक दो फीसदी नीचे है। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर में साढ़े छह प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में साढ़े चार प्रतिशत का उछाल है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर ढाई फीसदी और बीईएल का एक फीसदी ऊपर चल रहा है। सन फार्मा, मारुति सुजुकी और इंडिगो के शेयर भी हरे निशान में हैं। वही, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर ढाई प्रतिशत लुढ़क गये। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट में हैं। आईटीसी, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी लाल निशान में बने हुए हैं।


About The Author

Related Posts