हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home खेल स्पेन दौरे के...

    स्पेन दौरे के लिए कप्तान रानी की वापसी

    Captain, Rani's, return, Spain, tour

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय महिला हॉकी टीम 12 जून से होने वाली पांच मैचों की सीरीज़ के लिए स्पेन दौरे पर जाएगी जिसके लिए शुक्रवार को 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से विश्राम पाने वाली स्ट्राइकर रानी टीम में वापसी कर रही हैं और अपनी कप्तानी की भूमिका संभालेंगी। भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम हाल ही में पांचवें चैंपिंयस ट्रॉफी में खेलकर लौटी है। यहां टीम फाइनल में हारकर अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकी थी। चैंपियंस ट्रॉफी में नियमित कप्तान रानी को आराम दिया गया था जो अब स्पेन दौरे पर फिर से टीम की कमान संभालेंगी जबकि गोलकीपर सविता उपकप्तान होंगी।

    भारतीय महिला टीम स्पेनिश नेशनल टीम के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ खेलेगी जिसकी शुरुआत 12 जून से होगी। इस दौरे को जुलाई में लंदन में होने वाले महिला विश्वकप से पहले बहुत अह्म माना जा रहा है। अनुभवी स्ट्राइकर रानी की वापसी टीम के लिए अह्म होगी जबकि युवा गोलकीपर स्वाति को भी टीम में जगह दी गई है। भारतीय रक्षापंक्ति में अनुभवी सुशीला चानू पुखरमबम की भी वापसी हो रही है जो चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेली थीं। उनके साथ सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एका, सुमन देवी, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल जैसी अहम खिलाड़ी होंगी। वहीं भारतीय की फारवर्ड पंक्ति में कप्तानी रानी के अतिरिक्त फारवर्ड वंदना कटारिया शामिल हैं जो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में प्लेयर आॅफ द् टूर्नामेंट रही थीं।

    भारतीय टीम इस प्रकार है : गोलकीपर : सविता (उपकप्तान), स्वाति। डिफेंडर-सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एका, सुमन देवी थोडुम, दीपिका, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखरमबम। मिडफील्डर- नमिता टोपो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नेहा गोयल, नवजोत कौर, निक्की प्रधान। फारवर्ड- रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता, अनुपा बारला।