Bribe Case: 25 हजार रुपये रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पहले भी 10 लाख की रिश्वत मांगने के मामले में जा चुका है जेल

Published On

पलवल (सच कहूँ न्यूज)। Palwal News: पलवल नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल तेवतिया को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के मकान को गिराने की कार्रवाई नहीं करने के बदले 50 हजार रुपये मांगे थे। वह 25 हजार रुपये पहले ही ले चुका था और बाकी रकम लेने के लिए शिकायतकर्ता को बुलाया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, नगर परिषद सीमा में स्थित उसके मकान की आगे की दीवार को बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने प्लाट की सीमा से बाहर बताते हुए अतिक्रमण बताया था। मकान गिराने की कार्रवाई से बचाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की गई। शिकायत मिलने पर एसीबी ने इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। शिकायतकर्ता को नेशनल हाईवे-19 पर लघु सचिवालय के पास कुशलीपुर गांव के नजदीक बुलाया गया। टीम पहले से मौके पर मौजूद थी। जैसे ही तेवतिया ने 25 हजार रुपये लिए, एसीबी ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पशुपालन विभाग के डॉ. महेंद्र सिंह स्वतंत्र गवाह के तौर पर मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts