चीन ने 3,900 गैरकानूनी वेबसाइट बंद की

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

 810,000 गैर कानूनी साइबर अकाउंट भी किए बंद

बीजिंग (एजेंसी)। चीन में इस साल अप्रैल से जून के बीच 3,918 गैर कानूनी वेबसाइटों को बंद कर दिया। आधिकारिक मीडिया ने यह खबर दी है। ‘साइबरस्पेस ऐडमिनिस्ट्रेशन आॅफ चाइना’ (सीएसी) की ओर से बीती रात जारी बयान के अनुसार जिन वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने और हिंसा एवं अफवाहें फैलाने वाली सामाग्री थीं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार इसी अवधि में 316 मामलों को न्यायिक विभाग के सुपुर्द किया गया। सीएसी ने कहा कि इस वर्ष की दूसरी तिमाही में 810,000 गैर कानूनी साइबर अकाउंट भी बंद किए गए। उसने कहा कि कानून तोड़ने को लेकर 443 वेबसाइटों को सम्मन भी किया गया, जबकि 172 वेबसाइट को चेतावनी दी गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts